झुमरीतिलैया: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में इंडिया पोस्ट भारत सरकार के तिलैया डाकघर के सहयोग से रक्षाबंधन के अवसर पर राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा प्रथम से दशम तक के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने विद्यार्थियों को इंडिया पोस्ट की सेवाओं से परिचित कराने के लिए विद्यालय की पहल की भी सराहना की.
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि राखी केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं बल्कि प्रेम विश्वास सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश भी देती है. कार्यक्रम के दौरान तिलैया डाकघर के अमन कुमार, पंकज यादव, सुचिता ने विद्यार्थियों को डाकघर की विभिन्न सेवाओं एवं कार्य प्रणाली की जानकारी दी.
विद्यार्थियों ने डाक सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को भी रुचि पूर्वक समझा. प्रतियोगिता में प्रथम नाया सिंह, द्वितीय सान्वी पहाड़ी जबकि तृतीय स्थान पर आकांक्षा कुमारी रही. संचालन सोनी कुमारी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
