जोगी में अधूरा पड़े स्टेडियम निर्माण का मामला सदन में उठाया

विधायक ने पूछा कि क्या यह सही है कि जोगी गांव में स्टेडियम निर्माण कार्य वर्ष 2009 में शुरू किया गया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है.

चंदवारा. झारखंड विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत जोगी गांव में अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला उठाया गया. बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा. विधायक ने पूछा कि क्या यह सही है कि जोगी गांव में स्टेडियम निर्माण कार्य वर्ष 2009 में शुरू किया गया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है. इस पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने जवाब देते हुए इस तथ्य को सही बताया. विधायक ने पूछा कि क्या झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के निदेशक द्वारा अर्धनिर्मित स्टेडियम को पूरा करने के लिए पुनरीक्षित प्राक्कलन विभाग को भेजा गया है. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि कार्यपालक निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड रांची की ओर से इस दिशा में जानकारी दी गयी है. 20 जनवरी 2026 को जारी पत्र के तहत सतगावां, चंदवारा, मरकच्चो और डोमचांच प्रखंडों में अर्धनिर्मित प्रखंड स्तरीय स्टेडियमों के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए पीडी एंड एक्स मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड, रांची को प्रोजेक्ट डिजाइन कंसलटेंट (पीडीसी) के रूप में नियुक्त करते हुए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >