रेलवे ने अभियान चला वसूला पांच लाख जुर्माना

धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है़ विभिन्न टीमों ने धनबाद मंडल के कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में जांच की़

कोडरमा. धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है़ विभिन्न टीमों ने धनबाद मंडल के कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में जांच की़ इस दौरान 1044 यात्रियों को पकड़ा गया़ इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गये सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे़ उक्त लोगों से पांच लाख 18 हजार 185 रुपया जुर्माना वसूला गया़ चेकिंग अभियान में 143 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था़ टीम ने स्टेशनों और विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की़ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करनेवाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है, ताकि वे टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करनेवाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >