छठ तालाब के पुल पर रेलिंग नहीं, जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं कोडरमा के ग्रामीण

जयनगर के करिंयावा में बिना रेलिंग का पुल दुर्घटना को दे रहा है आमंत्रण. ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं आवाजाही, प्रशासन से सुरक्षा की मांग.

कोडरमा: जिले के जयनगर प्रखंड की करियावां पंचायत के घंघरी स्थित बहुचर्चित छठ तालाब के पुल पर रेलिंग नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. मुख्य मार्ग पर स्थित इस पुल से आसपास के दर्जनों गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं. रेलिंग के अभाव में लोगों को जान जोखिम में डालकर पुल पार करना पड़ता है.

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सांसद, विधायक और सरकारें बदलीं, पंचायत चुनाव का दूसरा कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, लेकिन अब तक किसी ने पुल पर रेलिंग लगाने की दिशा में ठोस पहल नहीं की. ग्रामीणों के अनुसार, पुल पर जरा सी चूक होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है. पूर्व में यहां कई लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं.

हजारों लोग आते हैं छठ मेले में

पुल के पास ही केटीपीएस का प्लांट स्थापित है. छठ तालाब के किनारे कई सुविधाएं भी विकसित की गयी हैं, लेकिन पुल पर रेलिंग का निर्माण नहीं कराया गया है. खासकर छठ पर्व के दौरान यहां हर वर्ष मेला लगता है और हजारों श्रद्धालु इसी पुल से आवागमन करते हैं. ऐसे में दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है.

जिला प्रशासन से पुल पर जल्द से जल्द रेलिंग निर्माण कराने की मांग

ग्रामीणों ने डीवीसी प्रबंधन और जिला प्रशासन से पुल पर जल्द से जल्द रेलिंग निर्माण कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रेलिंग का निर्माण बेहद जरूरी है. यदि समय रहते इस दिशा में पहल नहीं की गयी, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: बारिश में जलजमाव से बेहाल नावाडीह के ग्रामीण, सड़क पर जमा पानी से आवागमन प्रभावित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >