महावीर जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों से गूंजा शहर

भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों से गूंजा शहर झुमरीतिलैया . श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से सोमवार को भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान लोगों ने भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों का उदघोष किया. परम पूज्य जैन संत मुनि श्री 108 पुण्यानंद जी मुनिराज, मुनि श्री 108 शुभानंद जी मुनिराज व क्षुल्लक 105 दिब्यानंद जी महाराज के सानिध्य में निकाली गयी शोभायात्रा में जैन समाज की महिलाएं पीला वस्त्र और पुरुष श्वेत वस्त्र में साथ-साथ चल रहे थे. वहीं जैन स्कूल के बच्चे अपने स्कूल बैंड के साथ, जैन महिला संगठन डांडिया और भक्ति गीत पेश करते हुए जैन ध्वज के साथ शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ा रहे थे. शोभायात्रा में सुबोध गंगवाल, आनंद अजमेरा की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी का आनंदित कर दिया. इससे पहले डॉक्टर गली जैन मंदिर से रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा को संजय जैन सेठी ने विराजमान किया. रथ में सारथी बनने का सौभाग्य अक्षय अतिवीर जैन गंगवाल, कुबेर सुबोध, आकाश जैन गंगवाल को मिला. चंवर डुलाने का सौभाग्य विनीत, दक्ष, पार्थ, पर्व जैन को प्राप्त हुआ. साथ ही बग्गी में बैठने का सौभाग्य सुरेंद्र-सरिता जैन काला को प्राप्त हुआ. इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडीसी रवि जैन उनकी पत्नी ऐश्वर्या जैन भी शामिल हुईं. डीडीसी ने कहा कि अहिंसा से ही देश में शांति हो सकती है. उन्होंने सभी को भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव की बधाई दी. अहिंसा से ही विश्व में आ सकती है शांति : जैन मुनि शोभायात्रा डॉक्टर गली जैन बड़ा मंदिर से स्टेशन रोड, ओवरब्रिज, पानी टंकी रोड होती हुई नया जैन मंदिर पानी टंकी रोड पहुंचकर समाप्त हुई. यहां जैन संत मुनि श्री 108 शुभानंद जी ने अपने अमृत प्रवचन में कहा कि लोगों को भगवान महावीर के दिव्य संदेश जियो और जीने दो का पालन करना चाहिए, तभी पूरे विश्व में अहिंसा और शांति का वातावरण होगा. इससे पहले नया जैन मंदिर में 1008 भगवान महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक का सौभाग्य समाज श्रेष्ठी प्रदीप-मीरा जैन छाबड़ा को मिला. वहीं रजत कलशों में अभिषेक का सौभाग्य सुरेश-नरेंद्र जैन झांझरी, प्रदीप-प्रेम जैन पांड्या, अजय-अलका जैन सेठी, अक्षय-सोना जैन गंगवाल के परिवार को प्राप्त हुआ. बड़ा मंदिर में इंदु जैन सेठी परिवार, सुधा सुनील जैन सलानपुर, मनीष जैन गंगवाल, प्रकाश जैन गंगवाल, राकेश जैन छाबड़ा, दक्ष जैन पाटोदी को प्रथम अभिषेक और शांति धारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ. संध्या में भव्य आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में शामिल लोग मौके पर संयोजक शैलेश जैन छाबड़ा, प्रसम जैन सेठी, उप मंत्री नरेंद्र जैन झाझंरी, सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, कोसाध्यक्ष सुनील जैन सेठी, सुशील जैन छाबड़ा, सुरेश जैन झाझंरी, जयकुमार जैन गंगवाल, कार्यक्रम संयोजक प्रसम जैन सेठी, शैलेश जैन छाबड़ा ,अभिषेक जैन गंगवाल, कुणाल जैन ठोल्या,अक्षय जैन सेठी, लोकेश जैन, विवेक जैन सेठी, रौनक जैन कासलीवाल, अतुल जैन ,अंकित जैन, विकास जैन, ईशान जैन, जयनगर सीओ सारांश जैन, शेली जैन, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >