एक ही स्कूल से छात्र-छात्रा लापता, छुट्टी के बाद नहीं लौटे घर

चंदवारा के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में एक निजी स्कूल से 11वीं की छात्रा और 8वीं का छात्र लापता हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चंदवारा,कोडरमा: प्रखंड के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में संचालित एक निजी विद्यालय से एक छात्र और एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों के लापता होने के बाद परिजन परेशान हैं. काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने तिलैया डैम ओपी में अलग-अलग आवेदन देकर पुलिस से दोनों बच्चों की तलाश करने की गुहार लगायी है.

बस में नहीं सवार हुई छात्रा

लापता छात्रा के पिता शैलेंद्र प्रजापति, निवासी मदनगुंडी, ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री प्रतिमा कुमारी कक्षा 11वीं की छात्रा है. 10 अगस्त को वह बस से विद्यालय पढ़ने गयी थी. छुट्टी के बाद वह स्कूल से बाहर निकली. विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज में भी उसके स्कूल से बाहर निकलने की पुष्टि हुई है.

परिजनों के अनुसार, स्कूल से निकलने के बाद छात्रा बस में सवार नहीं हुई और इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है.

छुट्टी के बाद छात्र का नहीं मिला सुराग

इधर, लापता छात्र विक्की कुमार के भाई रौशन कुमार, निवासी मदनगुंडी, ने पुलिस को बताया कि विक्की कक्षा आठवीं का छात्र है. वह 10 अगस्त की सुबह विद्यालय गया था. दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई.

छुट्टी के बाद विद्यालय के शिक्षक ने फोन कर परिजनों से पूछा कि विक्की घर पहुंचा है या नहीं. शिक्षक का फोन आने के बाद परिजन चिंतित हो गये और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है.

पुलिस ने शुरू की दोनों की तलाश

एक ही दिन एक ही विद्यालय से छात्र-छात्रा के लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. परिजनों ने पुलिस से दोनों बच्चों को जल्द बरामद करने की मांग की है. तिलैया डैम ओपी पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है और दोनों बच्चों की तलाश में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >