प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया पदभार ग्रहण

कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी का स्थानांतरण धनबाद न्याय मंडल हो गया है.

कोडरमा. कोडरमा न्याय मंडल के नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. उल्लेखनीय है कि कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी का स्थानांतरण धनबाद न्याय मंडल हो गया है. कोडरमा न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा इसके पूर्व धनबाद न्याय मंडल में पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायालय में पदस्थापित थे. पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा दुमका में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत सह राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर के उद्घाटन समारोह का ऑनलाइन अवलोकन किया. साथ ही कोडरमा न्यायमंडल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विभिन्न बेंचो का भी अवलोकन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >