अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 लठियोबर में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद उम्मीदवार उमेश वर्मा ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

डोमचांच . डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 लठियोबर में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद उम्मीदवार उमेश वर्मा ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान घर घर जाकर आगामी 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए उमेश वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. प्रत्याशी उमेश वर्मा ने उपस्थित लोगों को होल्डिंग टैक्स की समस्या दूर करने, सड़क, नाली, साफ सफाई, स्वच्छता, सुंदरता आदि का समुचित विकास करने का भरोसा दिलाया. संपर्क अभियान में अखिल कुमार सिन्हा, डॉ केपी चौधरी, सुनील कुमार सिन्हा, प्रभाकर लाल रावत, राजेश सिंह, सुदेश मोदी, मिथिलेश गोस्वामी, शक्ति सिंह, शशि शंकर मेहता, मनोज मेहता आदि मौजूद थे.

राजेंद्र जायसवाल ने समर्थकों के साथ किया जनसंपर्क

कोडरमा. झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार उर्फ राजेंद्र जायसवाल ने सोमवार को गांधी स्कूल रोड और पटेल नगर मोहल्ला क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों से आशीर्वाद मांगा और नगर के समग्र विकास का संकल्प दोहराया. जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि झुमरी तिलैया को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने के लिए ठोस योजना के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का समर्थन मिला तो मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, जलापूर्ति और साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी. अभियान में गुलाम जिलानी, समीर अहमद, सद्दाम, अरशद खान, मोहम्मद हुसैन, अली अफजल हुसैन, चांद आलम, नवनीत ओझा, उदय द्विवेदी, विनोद विश्वकर्मा, राजीव रंजन सिंह, शैलेश कुमार सोलू, भारत बक्शी, नईम अंसारी, सरफुद्दीन, चंद्र भूषण साव, पप्पू गुप्ता, गोरे यादव, अजय पासवान, अशोक पासवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >