आंधी में बिजली पोल पर गिरा विशाल पेड़, झुमरीतिलैया में 21 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप

झुमरीतिलैया के विद्यापुरी में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से 21 घंटे से बिजली गुल है. स्थानीय लोग बिजली बहाली की मांग कर रहे हैं. जानें पूरी खबर.

झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट

झुमरीतिलैया (कोडरमा). शुक्रवार शाम शहर के विद्यापुरी मोहल्ले में तेज आंधी आई. इस दौरान एक विशाल पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया. हादसे में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और कई बिजली तार टूटकर सड़क पर बिखर गए, जिससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई.

21 घंटे से बिजली नहीं, लोगों की बढ़ी परेशानी

लगातार 21 घंटे बिजली न होने के कारण लोगों को मोबाइल चार्ज करने, पानी गर्म करने और पंखे चलाने में दिक्कत हुई. शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने और नाश्ता बनाने में भी लोगों को संघर्ष करना पड़ा.

जल्द बिजली बहाल करने की गुहार

स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें: वृंदाहा वाटर फॉल में 14 वर्षीय सागर लापता, NDRF को चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >