कोडरमा . विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पोस्टर मेकिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 26 जून को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं तस्करी विरोधी दिवस तक चलने वाले विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत किया जा रहा है. विद्यालय स्तर पर कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं हिंदी एवं अंग्रेजी में तंबाकू व निकोटीन की लत के प्रति आकर्षण का पर्दाफाश करें विषय पर भाग ले सकेंगे. प्रत्येक विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ 10 प्रविष्टियों का चयन कर विभाग को ई-मेल या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा. सभी पोस्टर ए-3 चार्ट पेपर पर बनाये जाने अनिवार्य होंगे तथा प्रविष्टि का आकार 20 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए. प्रत्येक पोस्टर एवं निबंध निर्धारित विषय एवं थीम पर आधारित होना चाहिए. श्रेष्ठ तीन-तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जायेगा.
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्कूलों में पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता
श्रेष्ठ तीन-तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जायेगा.
