आजीविका बचाने को लेकर कुलियों ने लगायी गुहार

अभियान के तहत देश के हजारों कुलियों ने सामूहिक रूप से पीएम मोदी को पत्र भेजकर अपने परिवारों की आजीविका और भविष्य को बचाने की गुहार लगायी.

कोडरमा. देशभर के रेलवे स्टेशनों पर पीढ़ियों से यात्रियों की सेवा करते आ रहे कुलियों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. इसे लेकर राष्ट्रीय कुली मोर्चा के संयोजक राम सुरेश यादव के नेतृत्व में पूरे देश में विभिन्न रेलवे स्टेशनों से व्यापक अभियान चलाया गया. अभियान के तहत देश के हजारों कुलियों ने सामूहिक रूप से पीएम मोदी को पत्र भेजकर अपने परिवारों की आजीविका और भविष्य को बचाने की गुहार लगायी. कोडरमा जंक्शन पर भी कुलियों ने अपनी बात रखी. कुलियों ने लिखे अपने पत्र में कहा है कि वर्षों से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेवा करते हुए उन्होंने अनगिनत यात्राओं की यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाया है. लेकिन आज हम अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए हर तरह का संघर्ष करने को मजबूर हैं. रेलवे के तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण, ठेका व्यवस्था और नी तकनीकों के विस्तार के कारण उनकी पारंपरिक रोज़ी-रोटी पर गहरा संकट आ गया है. राष्ट्रीय कुली मोर्चा के संयोजक राम सुरेश यादव ने कहा है कि कुली वर्ग कोई विशेष सुविधा नहीं चाहता, बल्कि केवल सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य की मांग कर रहा है. कार्यक्रम में राहुल कुमार, राजू यादव, छोटेलाल यादव, मल्लू यादव, अनिरुद्ध कुमार, रामानंद सिंह, संतोष प्रसाद, प्रकाश कुमार, मनोज मंडल, मंटू कुमार, लीलाधारी मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >