कोडरमा बाजार. जिले में बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाने को लेकर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के दौरान दोनों समुदायों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए लोगों से विधि व्यवस्था कायम रखते हुए शांतिपूर्ण और भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की गयी. तिलैया थाना क्षेत्र में निकाले गये फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष स्वयं शामिल हुए और लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. कोडरमा थाना क्षेत्र में एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च कोडरमा थाना से निकलकर कोडरमा बाजार, पाण्डेडीह, बरसोतियाबर, जलवाबाद, मडुआबाड़ी, दर्जीचक आदि जगहों का भ्रमण किया. मौके पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान समेत भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान आदि मौजूद थे.
बकरीद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
बकरीद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
