जयनगर. प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय प्लस टू उवि पहरीडीह जयनगर मैदान में किया गया. उद्घाटन प्रमुख अंजू देवी और बीडीओ राधा सिंह ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में दौड़, वॉलीबॉल, फुटबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले, खो-खो आदि खेलों का आयोजन किया गया. 1500 मीटर बालक दौड़ में पवन सिंह प्रथम स्थान पर रहे, जबकि 800 मीटर दौड़ में नीरज कुमार यादव ने पहला स्थान हासिल किया.
खो-खो में उत्क्रमित उवि रूपायडीह प्रथम स्थान पर रहा. वॉलीबॉल में राजकीय प्लस टू उवि जयनगर विजयी रहा. कबड्डी में एसएस उवि परसाबाद ने पहला स्थान प्राप्त किया. फुटबॉल में परसाबाद प्रथम स्थान पर और उत्क्रमित उवि घंघरी द्वितीय स्थान पर रहा. ऊंची कूद में अमित कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लंबी कूद में आरुष राज विजयी रहे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में सकलदेव राम, प्रभारी प्रधानाध्यापक उमवि पिपचो, वरुण सिंह, बीरेंद्र कुमार राय, दामोदर यादव, गंगाधर दास, बीरेंद्र साव, सुनील यादव, संतोष राम, सुनील कुमार तिवारी, नलिन कुमार, प्रतिभा कुमारी, सुजीत सिन्हा, बीआरसी से विकास कुमार, सृजित कुमार, अजय कुमार, विकास राम आदि मौजूद थे.
