आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल कल से

हड़ताल के पहले दिन जुलूस निकालने की तैयारी

: हड़ताल के पहले दिन जुलूस निकालने की तैयारी : बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प कोडरमा. आउटसोर्सिंग कंपनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स, हजारीबाग के अंतर्गत जिले के सदर अस्पताल तथा सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मी चार माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज हैं. मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर एक जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे. झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले होने वाली हड़ताल की सूचना सिविल सर्जन, उपायुक्त, एसडीओ सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गयी है. इस संबंध में सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि हड़ताल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. आउटसोर्सिंग कर्मी पिछले एक माह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण सदर अस्पताल से लेकर प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. हड़ताल के पहले दिन सोमवार को समाहरणालय परिसर से सदर अस्पताल तक जुलूस भी निकाला जायेगा.हड़ताल की तैयारी को लेकर सदर अस्पताल परिसर में रणजीत राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. मौके पर धीरज तिवारी, अभिजीत कुमार, सुमा कुमारी, शालिनी कुमारी, नरेंद्र कुमार, सुमा देवी, रेखा देवी, शुलतानी, गुड़िया, प्रिंस पांडेय, विशाल राणा, सुधा, महिमा भारद्वाज, मुकेश कुमार, सोनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, प्रियंका, सुमित कुमार, रोशन कुमार, दीपक कुमार, रम्भा देवी, जगधात्री भगत, अमन सिंह, शालिनी देवी, आयुष कृष्णा, विशाल गौरव, सन्नी राणा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >