मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मधुपुर रेलखंड के करमागढ़ा रेलवे ओवर ब्रिज के समीप पोल संख्या 31/27 के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार, कुछ लोग शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक की ओर टहलने निकले हुए थे. इसी दौरान वहां पर स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे क्षत विक्षत शव को देखा. इसकी जानकारी नवलशाही थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार, एसआई रवि प्रकाश, एएसआई सूर्य प्रकाश पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. कोडरमा आरपीएफ के हेड कांस्टेबल करकेट हेंब्रम भी मौके पर पहुंचे. नवलशाही थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति को दो- तीन दिनों से धोबीयाडीह, कर्मागढ़ा व नावाडीह रेलवे स्टेशन की तरफ घूमते हुए देखा गया था. वह व्यक्ति देखने से विक्षिप्त लग रहा था. उसकी भाषा इधर की भाषा से अलग थी.
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है.

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत