ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

मरकच्चो. कोडरमा मधुपुर रेल खंड स्थित नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा पुल के पास पोल संख्या 2323 के समीप ट्रेन की चपेट आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवादा निवासी 70 वर्षीय जगदीश साव के रूप में हुई है, घटना मंगलवार सुबह की है. जानकारी अनुसार तीन वर्ष पूर्व मृतक के बेटे का भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था जिसके बाद से जगदीश साव मानसिक रूप से कमजोर हो गया था और अत्यधिक शराब का भी सेवन किया करता था. मंगलवार की सुबह वे शराब के नशे में धुत था, और नशे की हालत में वे रेल पटरी की तरफ चला गया. इसी दौरान कोडरमा की तरफ से आ रही ट्रेन ने वृद्ध के अपने चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है.

बिजली चोरी को लेकर तीन पर केस

झुमरीतिलैया. शहर में बिजली चोरी रोकने को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग ने छापामारी अभियान चलाया़ इस दौरान बिजली की चोरी करते तीन लोगों को पकड़ा गया़ इनके खिलाफ विभाग के जेइ उज्जवल कुमार तिवारी ने तिलैया थाना में केस दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है़ बताया जाता है कि विभाग की टीम ने छापामारी के क्रम में सीएच स्कूल रोड निवासी जय कुमार जैन पिता स्व़ पुरनमल जैन, अनिल कुमार जैन पिता जय कुमार जैन व स्टेशन रोड में दुकान चलाने वाले आयुष पोद्दार पिता विजय कुमार पोद्दार को बिजली की चोरी करते पकड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >