कोडरमा बाजार. जयनगर प्रखंड के परसाबाद स्थित कटिया में कुष्ठ जांच अभियान के द्वितीय चरण के तहत कुष्ठ संदिग्धों की जांच की गयी. जांच के दौरान एक महिला में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई. जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार बताया कि कटिया में सभी पुराने एवं उपचाराधीन कुष्ठ रोगियों की भी जांच की गयी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक कटिया गांव में कुष्ठ के 18 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके कारण उक्त गांव को हॉट स्पॉट की श्रेणी में रख कर लगातार संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है. मौके पर फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन, सीएचओ श्वेता शर्मा आदि मौजूद थे़
परसाबाद के कटिया में एक महिला में कुष्ठ रोग की पुष्टि
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक कटिया गांव में कुष्ठ के 18 मरीजों की पुष्टि हुई है
