कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नौ मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा ने की. प्रधान जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की. अपने-अपने न्यायालय से राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन योग्य मामलों को चिह्नित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने को कहा. बैठक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम सचिंद्र नाथ सिन्हा, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी संध्या प्रसाद, मुंसिफ मिथलेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज व अन्य मौजूद थे.
नौ मई की लोक अदालत को लेकर मिला दिशा- निर्देश
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई.
