गुरु वंदनम् व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में डांस ड्रीम्स क्रू एकेडमी में कार्यक्रम

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया की इकाई प्रेरणा शाखा की ओर से विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में डांस ड्रीम्स क्रू एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नृत्य कला के प्रति सम्मान व्यक्त करना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था. कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु वंदनम् एवं कलाकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एकेडमी के प्रशिक्षक साहिल सोनी व वंदना चक्रवर्ती को दुपट्टा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद नृत्य-स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जुम्बा एवं एरोबिक्स के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर मंडल-1 की सहायक मंत्री श्रेया केड़िया, झारखंड प्रांतीय जीव दया संयोजिका सारिका लड्ढा, शाखा की सचिव प्रिया अग्रवाल एवं सदस्य शीतल पोद्दार उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >