कोडरमा में NSS के 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन, सम्मानित हुए उत्कृष्ट स्वयंसेवक

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अमिता कुमारी ने युवाओं के व्यक्तित्व विकास में एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की.

झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट

झुमरीतिलैया(कोडरमा). ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, झुमरी तिलैया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के शिक्षा विभाग की डॉ. अमिता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.

दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि से हुआ समारोह का शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अमिता कुमारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी, डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, एनएसएस जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा, सहायक प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. इसके बाद स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया.

स्वागत गीत से अतिथि का किया गया अभिनंदन

मुख्य अतिथि के स्वागत के दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने उन्हें पौधा भेंट किया. इसके बाद स्वयंसेविका अनीशा एवं समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. स्वयंसेविका मनीषा ने स्वागत भाषण के माध्यम से मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं उपस्थित शिक्षकों का स्वागत किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्वयंसेविका सोनिया एवं स्वयंसेवक कुंदन ने गीत प्रस्तुत किया.

वीडियो और तस्वीरों के जरिए दिखाई शिविर की गतिविधियां

स्वयंसेविका बबीता कुमारी ने वीडियो एवं तस्वीरों के माध्यम से सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की. उन्होंने शिविर की रिपोर्ट भी पेश की, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों जैसे गांव की सफाई और जरूरतमंदों को कपड़े बांटने जैसी गतिविधियों की जानकारी दी गई.

इस दौरान स्वयंसेवक लोकेश कुमार, कविता कुमारी, पवन पंडित एवं काजल कुमारी ने शिविर के दौरान अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न गतिविधियों को लेकर अपनी प्रतिपुष्टि प्रस्तुत की.

एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व का करता है सर्वांगीण विकास : डॉ. अमिता

मुख्य अतिथि डॉ. अमिता कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है. एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा करने और अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को समझने का अवसर मिलता है.

उन्होंने युवाओं को एनएसएस से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों और स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले में CID की जांच तेज, कोचिंग संचालकों से पूछताछ में खुलेगा भर्ती का नेटवर्क

उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह के दौरान सात दिवसीय विशेष शिविर में उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय सहभागिता करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया. वहीं मुख्य अतिथि डॉ. अमिता कुमारी को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

सौरभ शर्मा की देखरेख में हुआ आयोजन

कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक अंकित कुमार चंद्रा एवं स्वयंसेविका दिव्या कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन स्वयंसेविका पूजा कुमारी ने किया. संपूर्ण कार्यक्रम एनएसएस के जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ.

मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक मनीष सिन्हा, डीएलएड विभाग की समन्वयक डॉ. खुशबू कुमारी सिन्हा, सहायक प्राध्यापक डॉ. इन्द्र कुमार जायसवाल, डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, सीताराम यादव, संजीत कुमार, अनिल दास, चुन्नू कुमार सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं स्वयंसेवक मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: विश्वकर्मा पूजा को लेकर जयनगर के बाजारों में बढ़ी रौनक, प्रतिमाओं की खरीदारी में जुटे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >