अघोषित विद्युत शटडाउन को लेकर डीवीसी को नोटिस

डीसी की अध्यक्षता में हुई बिजली विभाग की समीक्षा बैठक

जाना हाल. डीसी की अध्यक्षता में हुई बिजली विभाग की समीक्षा बैठक कोडरमा . गत दिन ग्रिड मरम्मत के नाम पर डीवीसी केटीपीएस द्वारा कुछ घंटे का शटडाउन लेकर 24 घंटे तक ब्लैक आउट की स्थिति बना देने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. डीवीसी केटीपीएस द्वारा आये दिन कुछ घंटे के शटडाउन के नाम पर लगातार बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है. आने वाले समय में यह परेशानी ज्यादा न बढ़े और व्यवस्था में सुधार हो सके इस उद्देश्य से डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीवीसी केटीपीएस के वरीय अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में गत दिनों डीवीसी द्वारा किये गये विद्युत शटडाउन से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. डीसी ने शटडाउन के कारण हुए लैप्स को गंभीरता से लिया और इस स्थिति के लिए डीवीसी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने की बात कही. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति सुचारू और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित की जाये, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. डीवीसी पर निर्भरता हटाने को लेकर व्यवस्था करने की भी बात कही. खासकर पूर्व की व्यवस्था जिसमें कोडरमा से गौशाला फीडर को विद्युत सप्लाई होती थी, उसे पुन: सक्रिय करने का निर्देश दिया, बैठक में यह बात भी रखी गयी कि केटीपीएस सिर्फ सीधे विद्युत विभाग को दी जाने वाली बिजली में कटौती न करे, बल्कि डीवीसी जिस कमांड एरिया में सप्लाई करता है, वहां भी समानुपातिक तरीके से यह कदम उठाया जाये, ताकि लंबे समय तक परेशानी न हो. बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता रंधीर कुमार, डीवीसी कोडरमा के डीजीएम, विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >