विकास नहीं, लेकिन वसूला जा रहा है होल्डिंग टैक्स

नगर पंचायत वार्ड नंबर छह के लोगों की बैठक

: नगर पंचायत वार्ड नंबर छह के लोगों की बैठक डोमचांच. नगर पंचायत वार्ड नंबर छह के लोगों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अशोक साव ने की. मौके पर समाजसेवी देवेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि डोमचांच नगर पंचायत में कम आमदनी वाले लोगों की संख्या 80 प्रतिशत से अधिक है, जो नगर पंचायत का होल्डिंग टैक्स भुगतान करने में अक्षम हैं. अब चुनाव आ रहा है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार के लिए एक समिति बनायी गयी है, जो सर्वदलीय है. चुनाव बहिष्कार समिति के माध्यम से सभी वार्डों में बैठक की जायेगी और उसके बाद एक मेमोरेंडम तैयार कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जायेगा. द्वारिका मेहता ने कहा कि नगर पंचायत के विकास से जनता संतुष्ट नहीं है. सिर्फ कागजों पर ही विकास दिखायी देता है और कागजी विकास के नाम पर होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है. अशोक साव ने कहा कि जनता को नगर पंचायत बनने से कोई लाभ अभी तक नहीं मिला है, न ही पेयजल की व्यवस्था, न ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गयी है. अशोक मेहता ने कहा कि पहले जब पंचायती राज व्यवस्था थी, तो सभी लोग खुशहाल थे. जब से नगर पंचायत बना, लोग कर्जदार हो गये हैं. होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर लोगों का खाता फ्रीज कर दिया जाता है, जो गलत है. जबकि सुविधा न के बराबर है. सरोज मेहता ने कहा कि नगर बनने से लोगों को बोझ के रूप में सिर्फ होल्डिंग टैक्स मिला. मौके पर चंद्रिका सिंह, अनिल पांडेय, माले जिला सचिव राजेंद्र मेहता, इंद्रदेव दास, संजय दास, द्वारिका मेहता, सरोज मेहता, पंकज पांडेय, उमेश वर्णवाल, मनोहर पांडेय, अभिषेक सिंह, मुकेश मेहता, मुनेश्वर सिंह, अजीत कुमार दास, जीवनलाल मेहता, कमलेश पांडेय, महेश सिंह, सुरेंद्र साव, महेंद्र मेहता, बंटी राम, यमुना मेहता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >