झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच के नये सत्र की शुरूआत गो सेवा के साथ हुई. इस दौरान सभी सदस्यों ने कोडरमा गोशाला जाकर गौ माता को चोकर, गुड़, हरा चारा अपने हाथों से खिलाये. मायुम के अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि गाय की सेवा करके मन को संतुष्टि मिलती है. गो सेवा के साथ नये सत्र की शुरुआत हुई. आनेवाले दिनों में समाज सेवा के कई कार्य किये जायेंगे. मौके पर सचिव अंकित केडिया, कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रितेश दुग्गड़, आयुष खेतान, शुभम चौधरी, संजय जैन ठोल्या, विकास जैन, अजय शर्मा, रौनक जैन कासलीवाल, मीडिया प्रभारी नवीन जैन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
