मारवाड़ी युवा मंच के नये सदस्यों का हुआ स्वागत

मारवाड़ी प्रीमियर लीग के सफल आयोजन के बाद स्वागत समारोह का आयोजन हुआ.

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा की ओर से मारवाड़ी प्रीमियर लीग के सफल आयोजन के बाद स्वागत समारोह का आयोजन हुआ. संगठन से जुड़े नये सदस्यों अर्चित जैन, आकाश जैन, प्रतीक जैन, अभिषेक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, उमंग कांडोई, तुषार चौधरी, ऋषभ पहाड़िया, चैतन्य जैन, नमन जैन, कुणाल ठोल्या और सौरभ जैन का सम्मान 20 नवंबर को जिमखाना क्लब में किया गया. कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नये युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके सक्रिय योगदान से संगठन को नयी दिशा और मजबूती मिलेगी. एमपीएल में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए भी सभी नव-नियुक्त सदस्यों की सराहना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >