कोडरमा बाजार. डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को नीट यूजी 2026 प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई़ बैठक में डीसी ने कहा कि तीन मई को आयोजित होने वाली उक्त परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न करवाएं. उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए बनाये गये दोनों परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें. उन्होंने केंद्राधीक्षकों और अन्य पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के पूर्व दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि केंद्रों में बिजली, पेयजल समेत अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ हो, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो़ इसके अलावा केंद्रों में सुरक्षा मानकों को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया़ डीसी श्री गुप्ता ने कहा कि परीक्षा के दिन पूरे अवधि तक पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट सतत रूप से सक्रिय रहकर परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी बनाये रखें. सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से निगहबानी सुनिश्चित करें. साथ ही प्रवेश द्वार पर सभी परीक्षार्थियों का सघन जांच महिला व पुरुष सुरक्षा कर्मियों द्वारा करवाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थी अपने साथ किसी भी हाल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच समेत अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर परीक्षा हॉल में प्रवेश न करें.।मौके पर एसपी कुमार शिवाशीष, डीडीसी रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, एसडीपीओ अनिल सिंह, डीटीओ विजय कुमार सोनी आदि मौजूद थे़ डीसी-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
नीट यूजी की परीक्षा तीन को, डीसी ने की बैठक
नीट यूजी की परीक्षा तीन को, डीसी ने की बैठक
