नीट में डीएवी पब्लिक स्कूल के सात विद्यार्थी सफल

नीट परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल कोडरमा के सात छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है. विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी.

कोडरमा. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया के सात विद्यार्थियों ने नीट-2026 में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. सफल विद्यार्थियों में सत्यम मोदी, आदर्श नितेश चंद्रा, मिष्टी पंडित, श्रुति कुमारी, स्नेहा कुमारी, अक्षिता पंडित तथा अनामिका आनंद शामिल हैं. विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >