क्रिकेट टूर्नामेंट में नावागढ़ की टीम की जीत

प्रखंड के मरकच्चो क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का दो मैच मंगलवार को खेला गया.

मरकच्चो. प्रखंड के मरकच्चो क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का दो मैच मंगलवार को खेला गया. पहला मैच बिचरिया क्रिकेट टीम बनाम नवागढ़ चट्टी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इसमें बिचरिया की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 59 रन बनाया. जवाब में नावागढ़ चट्टी की टीम ने आठ ओवर में चार विकेट खोकर 62 रन बनाकर मैच जीत लिया. दूसरा मैच बिंधनिया बनाम गरचांच के बीच खेला गया. बिंधनिया की टीम ने सात विकेट खोकर निर्धारित आठ ओवर में 73 रन बनाया. गरचांच क्रिकेट टीम ने निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट खोकर 100 रन बनाकर मैच जीत लिया. अंपायर बाबू आलम व रिक्कू आलम थे. मौके पर बबलू यादव, संजीव कुमार, वीरू मोदी, संदीप कुमार, सोनू आलम, दिलवर आलम, अमित तिवारी, राजा आलम समेत कमेटी के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >