झुमरीतिलैया में गणपति उत्सव का भव्य समापन, 101 तरह के व्यंजनों का लगा भोग; ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा

झुमरीतिलैया में गणेशोत्सव का भक्ति और श्रद्धा के साथ समापन हुआ. 101 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने के बाद, ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकली शोभायात्रा के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

झुमरीतिलैया. शहर के दीनानाथ कैंपस स्थित बचपन प्ले स्कूल के समीप दयानंद भदानी के आवास पर आयोजित सात दिवसीय गणेशोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणपति की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पूजा अनुष्ठान पंडित सदन पांडे ने कराया, जबकि यजमान के रूप में हर्ष भदानी शामिल हुए.

56 भोग समेत 101 प्रकार के व्यंजन अर्पित

संध्या में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें श्रद्धालु गणपति की भक्ति में सराबोर नजर आये. भजन-कीर्तन के बाद भगवान गणपति को 56 भोग समेत करीब 101 प्रकार के व्यंजनों का नैवेद्य अर्पित किया गया. इसके बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

अबीर-गुलाल खेलते निकली शोभायात्रा

रविवार को श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल खेलते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली. इंदरवा स्थित छठ तालाब में भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष करते हुए भक्ति में झूमते रहे.

मौके पर कृष्णा भदानी, राजेश भदानी, मुरारी भदानी, संकल्प भदानी, हर्ष भदानी, अरविंद पवनचौदा, रवि कुमार, पप्पू कुमार भदानी, अनमय कुमार, अर्पण कुमार, राखी भदानी, मधु भदानी, वीणा भदानी, रेखा पवनचौदा, रश्मि देवी, अर्चना देवी, अनुराधा देवी, सीमा आर्या, नेहा भदानी, अनीता भदानी, सुजल भदानी, संस्कार आर्या, आदित्य सिंह, हर्षित भारद्वाज एवं अनंत भदानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >