महाष्टमी पर हुई मां महागौरी की पूजा, उमड़ी भीड़

जिले भर में चैती नवरात्र व वासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह

श्रद्धा. जिले भर में चैती नवरात्र व वासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह : मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर हो रही पूजा अर्चना झुमरीतिलैया. चैती नवरात्र के अवसर पर गुरुवार को महाष्टमी के दिन पूरे जिले में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने मंदिरों और पूजा स्थलों पर पहुंचकर माता रानी का दर्शन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. जिले भर में चैती नवरात्र व वासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है. जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. शहर के प्रमुख पूजा स्थलों में मडूआटांड़ स्थित पूजा पंडाल, शीतला माता मंदिर, ताराटांड़ आदि जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा हो रही है. वहीं महाष्टमी पर इन जगहों के अलावा दुर्गा कांप्लेक्स में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना व देवी मंडप में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही. इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा. इधर, गमों में बासंती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 2:11 बजे संधि पूजा का आयोजन किया गया, जिसे पंडित राधेश्याम पांडे ने विधि-विधान से संपन्न कराया. इस दौरान मुकेश सिंह यजमान के रूप में उपस्थित रहे. रात्रि में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि शुक्रवार को झंडा और झांकी के साथ भव्य जुलूस निकाला जायेगा. पूजा पंडाल के समीप आकर्षक मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाये गये हैं. यह मेला नवमी, दशमी और एकादशी तक जारी रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष बजरंगी लाल विश्वकर्मा, विनोद पांडेय, विनोद यादव, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष रवि सिंह और सुरेश मंडल, सहयोगी सीताराम कुशवाहा, संजय पांडेय, तरुण सिंह, गुड्डू पांडेय, सुन्नी सिंह, संजय वर्मा, दिलीप प्रसाद वर्मा, विवेक पांडेय, निशांत सिंह, कुणाल सिंह, आलोक पांडेय, उमेश सिंह आदि लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >