माडर्न पब्लिक स्कूल : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

शालिनी गुप्ता ने कहा कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता.

कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मंगलवार को समारोह आयोजित कर सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने संयुक्त रूप से किया. शालिनी गुप्ता ने कहा कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता. समाज में नकारात्मकता फैलाने वालों की परवाह किये बिना अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें. विशिष्ट अतिथि रमेश हर्षधर ने आधुनिकता के साथ-साथ अपनी संस्कृति और मातृभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला. विद्यालय के उन विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया. विद्यालय के तेजस भलोटिया और अनुष्का सिद्धि 97 प्रतिशत से अधिक अंक को जिले में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए विशेष पुरस्कार सिल्वर क्वाइन, शील्ड और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया. इस दौरान नमन कुमार, अरिहंत राज, रोशन राज ठाकुर, श्रवण कुमार, आदित्य अनुराग, साइस्ता नाज, शानवी भदानी, शंकर गुप्ता, आदित्य कुमार एवं अंकुर मेहता को भी सम्मानित किया गया. उन सभी शिक्षकों को सम्मान राशि भेंट की, जिन्होंने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किया. तनुश्री सरकार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए हेड मिस्ट्रेस (जूनियर सेक्शन) के पद पर पदोन्नत किया गया. प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि बच्चों की सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि राह संघर्ष की जो चलता है, वही संसार को बदलता है. संचालन शिक्षक संदीप राणा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >