नाला से मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह के समीप निजी विद्यालय के पास नाले से शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया.

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह के समीप निजी विद्यालय के पास नाले से शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह जब पड़ोस के लोग टहल रहे थे, उसी समय नाले में शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि शव किसी अधेड़ पुरुष का है. तलाशी में उसके कपड़े से कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे शव की पहचान की जा सके. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >