कई ट्रेनें 15 दिनों तक देर से चलेगी

गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लांचिंग का कार्य किया जायेगा

कोडरमा. गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लांचिंग का कार्य किया जायेगा, इस कार्य को लेकर धनबाद-गया- रूट पर दोपहर के बाद ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके कारण 13 फरवरी से आगामी 15 दिनों तक कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा. रेल प्रशासन के अनुसार गर्डर लांचिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ का आंशिक रूप से संचालन किया जायेगा. वाराणसी-आसनसोल मेमू ट्रेन 13, 17 और 18 फरवरी को लगभग 30 मिनट तथा 19 फरवरी को 40 मिनट विलंब से चलेगी. वहीं आनंद विहार-रांची झारखंड एक्सप्रेस 16 फरवरी को 135 मिनट और 19 फरवरी को 120 मिनट विलंब से आनंद विहार से खुलेगी. कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 से 25 फरवरी तक 105 से 120 मिनट की देरी से कोडरमा स्टेशन से रवाना होगी. गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 21, 22 और 23 फरवरी को क्रमशः 90, 70 और 90 मिनट विलंब से गया से खुलेगी. इसके अलावा रांची एक्सप्रेस 21 फरवरी को आरा से 130 मिनट लेट चलेगी, जबकि पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस 23 फरवरी को 75 मिनट विलंब से पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी. वैशाली-कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन 22 फरवरी को वैशाली से गया तक ही संचालित होगी. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >