माहुरी वैश्य समाज ने मनाया 113वां स्थापना दिवस

एकता, संस्कार और सेवा भावना का प्रतीक है माहुरी वैश्य समाज

एकता, संस्कार और सेवा भावना का प्रतीक है माहुरी वैश्य समाज जयनगर . परसाबाद में मंगलवार को माहुरी वैश्य नवयुवक समिति एवं महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में माहुरी वैश्य समाज का 113वां स्थापना दिवस मनाया गया. समारोह की शुरुआत पौधारोपण कार्यक्रम से हुई. महिला समिति की अध्यक्ष नेहा सेठ के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. मौके पर माहुरी वैश्य मंडल सचिव अशीष गुप्ता ने कहा कि समाज का 113 वर्षों का गौरवशाली इतिहास एकता, संस्कार और सेवा भावना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग से ही संभव है. महिला समिति अध्यक्ष नेहा सेठ ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं. नवयुवक समिति सचिव अश्विनी सेठ ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से समाज को नयी दिशा और नयी ऊर्जा मिल रही है. मौके पर महिला समिति सचिव टिंकी भदानी, उपसचिव स्वाति भदानी, नीलू भदानी, आरती सेठ, नीतू सेठ, विनीत वैश्खियार, प्रियंका भदानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >