माहुरी वैश्य मंडल ने मनाया 113वां स्थापना दिवस

माहुरी वैश्य मंडल ने मनाया 113वां स्थापना दिवस

प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया माहुरी वैश्य मंडल का 113वां स्थापना दिवस माहुरी भवन में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदेवी मां मथुरासिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समिति की अध्यक्ष रेनू बड़गवे तथा नवयुवक समिति के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने संयुक्त रूप से की. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय नवयुवक समिति के उपाध्यक्ष प्रतीक बड़गवे, महामंडल के उपाध्यक्ष रवि कपसिमे, केंद्रीय महिला समिति की उपाध्यक्ष सुनीता सेठ एवं केंद्रीय सदस्य पीयूष लोहानी उपस्थित थे. मौके पर केंद्रीय महामंडल के उपाध्यक्ष रवि कपसिमे ने कहा कि 113 वर्ष पूर्व समाज के लोगों ने संगठन की स्थापना की थी और तब से लेकर आज तक अनेक समाजसेवियों के योगदान से समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. वहीं केंद्रीय नवयुवक समिति के उपाध्यक्ष प्रतीक बड़गवे ने समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला. स्थापना दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जूनियर वर्ग 13 से 16 वर्ष में ईशित कुमार एवं श्रेष्ठ कुमार संयुक्त रूप से प्रथम रहे. 18 से 20 वर्ष वर्ग में नैतिक कपसिमे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं 21 से 40 वर्ष वर्ग में सुनीता देवी एवं अलीशा कपसिमे संयुक्त रूप से विजेता बनीं. मौके पर महिला समिति की सचिव पूर्णिमा सेठ, नवयुवक समिति के सचिव रॉबिंस एकघरा, मंडल अध्यक्ष अरुण सेठ, नैंसी कपसिमे, श्लोक बड़गवे, वेद भदानी, स्वर्णम, ऋषिका, स्पर्श भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >