जयनगर. जय हिंद युवा क्लब पिपचो के तत्वाधान में स्व प्रयाग राम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 23 सितंबर को पांडियाडीह (माधवटांड़) मैदान में होगा. मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी होंगी. वहीं टूर्नामेंट का उदघाटन बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, उपाध्यक्ष निर्मला देवी करेंगे. विशिष्ट अतिथि प्रमुख अंजू देवी, जिप सदस्य केदार नाथ यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण यादव, मुखिया गणपत यादव, बेको मुखिया रूपाली देवी, पंसस बाजो दास, बीस सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी होंगे. अध्यक्षता पिपचो मुखिया रामेश्वर यादव करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
