कोडरमा. उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक पथलडीहा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री शिवलाल सिंह ने किया. बैठक में कोडरमा स्थित क्षत्रिय धर्मशाला के ऊपरी तल्ले के निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया. सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया.
बड़े आयोजनों के लिए कम पड़ रही जगह
संघ के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने कहा कि एक मंजिला धर्मशाला में बड़े आयोजनों के लिए जगह कम पड़ रही है. ऊपरी तल्ले का निर्माण होने से जरूरत के अनुसार लोग कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे. उन्होंने इसे समाजहित में बेहतर कदम बताया.
बैठक में विभिन्न जोन से आये क्षत्रिय पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य में सहयोग का भरोसा दिया. पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत सहयोग करने की भी घोषणा की.
दुर्गा पूजा में शुरू हो सकता है निर्माण
प्रदेश महामंत्री कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से पहले धर्मशाला का निर्माण हुआ था, जो समाज के लिए गौरव की बात है. अब ऊपरी तल्ले के निर्माण में भी सभी को बढ़-चढ़कर सहयोग करना होगा. बैठक में बताया गया कि संभवत: आगामी दुर्गा पूजा के दौरान निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.
बैठक को शिवलाल सिंह, राजेंद्र सिंह (तिलैया), वीरेंद्र सिंह (कोडरमा), नारायण सिंह (पथलडीहा), प्रदीप सिंह (डोमचांच), विजय सिंह (प्रमुख मरकच्चो), राजू सिंह (उप प्रमुख जयनगर), रणजीत सिंह (अध्यक्ष युवा मोर्चा कोडरमा), दिनेश सिंह (गुमो), प्रो राजेश सिंह (कोडरमा), रणजीत सिंह (डोमचांच), शैलेंद्र सिंह (डोमचांच), नागेश्वर सिंह (अंबाडीह खेसकरी), महेश सिंह (कोडरमा), विजय सिंह (पथलडीहा), राजू सिंह (कोडरमा), विक्की सिंह (डोमचांच) और दिनेश सिंह (पथलडीहा) ने भी संबोधित किया.
