कृतिका को बेस्ट सोलह शृंगार व कृति को मिला बेस्ट ड्रेस-अप पुरस्कार

राजस्थानी समाज का पारंपरिक गणगौर सिंधारा उत्सव तिलैया बस्ती स्थित द सौरभ होटल में मनाया गया.

झुमरीतिलैया. राजस्थानी समाज का पारंपरिक गणगौर सिंधारा उत्सव तिलैया बस्ती स्थित द सौरभ होटल में मनाया गया. कार्यक्रम में अग्रवाल समाज, जैन समाज, महेश्वरी समाज व मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसमें म्हारा साइबा जी मैं तो घूमर…, तेरे संग जुड़ी जो डोर, ना मांगू मैं कुछ और…, एवं मैं ना पहनूं थारा री चुनरी… जैसे गीतों पर शाखा की सदस्यों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. इस अवसर पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि गणगौर केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है. यह पर्व महिलाओं की श्रद्धा, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाता है. शाखा सचिव आकृति चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है. कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक नेहा हिसारिया व प्रगति चौधरी ने किया. कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें कृतिका मोदी को बेस्ट सोलह शृंगार एवं कृति चौधरी को बेस्ट ड्रेस-अप, मोस्ट एक्टिव पर्सन शीतल पोद्दार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. अंत में महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम में मंडल वन सहायक मंत्री श्रेया केडिया, आर्ची जैन, मीना हिसारिया, ज्योति अग्रवाल, करिश्मा जैन, बबीता केडिया, प्रीति पचीसिया, निशा केडिया, शैलजा केडिया, रिचा खाटूवाला, ममता बंसल, सोनिका कंदोई, प्रीति चौधरी, पूनम टिंबरेवाल, अंजू लड्ढा, रश्मि लड्ढा, स्नेहा चौधरी, आशिक जैन, निशा खेतान ,खुशबु केडिया आदि उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >