NEET पेपर रद्द हुआ तो घबरा गई लड़की, हदस में दे दी जान

Koderma Student Suicide: कोडरमा के झुमरीतिलैया (चित्रगुप्त नगर) में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही 16 वर्षीय छात्रा रुचि कुमारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार, नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा रद्द होने के बाद से वह गहरे अवसाद (Depression) में थी. तिलैया थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Koderma Student Suicide, कोडरमा: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 24, चित्रगुप्त नगर में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां रविवार की देर रात नीट (NEET) की तैयारी कर रही 16 वर्षीय छात्रा रुचि कुमारी ने मानसिक तनाव के कारण किराये के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका मूल रूप से बिहार के नवादा जिला स्थित रजौली (चितरकोली) की रहने वाली थी. परिजनों के मुताबिक, नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने और फिर परीक्षा रद्द किए जाने के बाद से वह गहरे डिप्रेशन में चली गई थी.

पेपर अच्छा होने के बाद भी परीक्षा रद्द होने से टूटा हौसला

मृतका के पिता संजय कुमार सिंह, जो झुमरीतिलैया में रहकर एलआईसी एजेंट और एमआर (MR) का काम करते हैं, पिछले 12 वर्षों से यहीं रहकर अपने बच्चों को पढ़ा रहे थे. उन्होंने रोते हुए बताया कि रुचि ने पिछले महीने नीट की प्रवेश परीक्षा दी थी. परीक्षा के बाद वह बेहद खुश थी और उसने कहा था कि पेपर बहुत अच्छा गया है और इस बार उसका चयन (Selection) पक्का है.

लगातार डिप्रेशन रहने लगी थी छात्रा

पिता संजय कुमार ने कहा कि पेपर लीक होने के कारण जब सरकार ने परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला सुनाया, तो रुचि अंदर से टूट गई. वह लगातार डिप्रेशन में रहने लगी. हमने उसे समझाने और संभालने का बहुत प्रयास किया, लेकिन उसका तनाव कम नहीं हुआ.”

Also Read: प्रोजेक्ट मिलाप के तहत सरायकेला पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा महिला सकुशल बरामद

खाना खाने नहीं आई तो खुला राज

घटना वाले दिन रविवार की रात रुचि अपने कमरे में नीट की ऑनलाइन कोचिंग से संबंधित टेस्ट दे रही थी. इस बीच उसके माता-पिता बाहर खाना खाने बैठे थे. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब रुचि खाना खाने कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई. पिता ने कमरे के पास जाकर आवाज दी और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. अनहोनी की आशंका होने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर रुचि पंखे के सहारे फंदे से झूल रही थी. परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस

घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु (UD Case) का मामला दर्ज कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम (Post-mortem) कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

Also Read: धनबाद के सिजुआ में सरकारी जमीन पर बीसीसीएल का कब्जा! 28 एकड़ बना दिया सैंकड़ों क्वार्टर और बंगला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >