झारखंङ : कोडरमा में मिड-डे मील खा रहे थे बच्चे, अचानक ढहा 16 साल पुराना स्कूल भवन, बाल-बाल बचे 37 मासूम

कोडरमा के बेंदी पंचायत में बड़ा हादसा टल गया जब नवसृजित प्राथमिक विद्यालय वीरगढ़ा का अर्धनिर्मित भवन ढह गया. मिड-डे मील खा रहे बच्चे सुरक्षित बच निकले, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है.

कोडरमा : कोडरमा जिला के चंदवारा प्रखंड स्थित बेंदी पंचायत में बड़ा हादसा होने से टल गया. हुआ ये कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय वीरगढ़ा में सोमवार को तेज बारिश के दौरान अर्धनिर्मित दो मंजिला भवन का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया. भवन का ऊपरी हिस्सा गिरने से नीचे की ओर भी मलबा फैल गया. जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय विद्यालय के बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे. अचानक मलबा गिरने से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, बच्चे समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गये और बाल-बाल बच गये.

बच्चे भवन के नीचे होते तो हो सकता था बड़ा हादसा

बताया जाता है कि विद्यालय का दो मंजिला भवन करीब वर्ष 2010 में अधूरा बना था. भवन का ऊपरी हिस्सा लंबे समय से इसी तरह अधूरा पड़ा हुआ था. सोमवार को तेज बारिश के बीच अचानक भवन का ऊपरी हिस्सा ढह गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि हादसे के समय बच्चे भवन के नीचे या उसके समीप होते तो बड़ी घटना हो सकती थी. विद्यालय में करीब 37 बच्चे नामांकित हैं. विद्यालय में फिलहाल मात्र एक शिक्षक पिंटू कुमार कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें: सड़क नहीं तो एंबुलेंस कैसे आए; गुमला में गर्भवती को गेंड़ुआ भार पर ढोकर 2 KM ले गए परिजन, 80 साल बाद भी भगवान भरोसे गांव

विद्यालय के सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

शिक्षक पिंटू कुमार ने बताया कि हादसे के समय बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे. भवन का हिस्सा गिरते ही बच्चों को सुरक्षित किया गया. उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. अर्धनिर्मित भवन का हिस्सा गिरने के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. अभिभावकों ने कहा कि लंबे समय से अधूरा पड़ा भवन बारिश के दौरान कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. लोगों ने प्रशासन से विद्यालय भवन की तत्काल जांच कराने तथा जर्जर और अर्धनिर्मित हिस्से को सुरक्षित कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के 6722 बूथों पर नहीं जुड़ा एक भी नया वोटर, रांची सबसे पीछे - CEO ने जताई नाराजगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >