कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट
Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 08 में सक्षम आंगनबाड़ी (कोड संख्या 207) के समीप खड़ी एक सवारी टेंपो में बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई. इस घटना में टेंपो का लगभग 60–70 प्रतिशत हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
आंगनबाड़ी के पास खड़ी थी टेंपो
मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो जेएच12 एच 5223 रविवार सुबह से ही आंगनबाड़ी केंद्र के पास खड़ी थी. टेंपो मालिक प्रभु राम (पिता–बैजनाथ राम), निवासी डोमचांच, ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में यह सवारी टेंपो खरीदी थी और इसी से परिवार का भरण-पोषण होता था.
पड़ोसियों ने दी जानकारी
टेंपो मालिक प्रभु राम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसियों द्वारा दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक वाहन का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था.
पत्नी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
प्रभु राम ने आशंका जताई है कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से पूर्व में हुए विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है. उन्होंने डोमचांच पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, उनकी पत्नी संजू देवी ने बताया कि टेंपो जल जाने से परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: साहिबगंज कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 10 दिन में दूसरी बार ईमेल से मचा हड़कंप
इसे भी पढ़ें: धनबाद में सुबह-सुबह दौड़े होमगार्ड के अभ्यर्थी, जानें किस प्रखंड के अभ्यर्थी कब देंगे परीक्षा
