मलेरिया उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोडरमा सम्मानित

मलेरिया उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोडरमा सम्मानित

प्रतिनिधि कोडरमा. स्वास्थ्य सेवाओं और जन-जागरूकता के क्षेत्र में कोडरमा जिले ने राज्य स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है़ मलेरिया उन्मूलन की दिशा में जिले के द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए जिला को राज्य स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है़ जिले में मलेरिया नियंत्रण के लिए चलाए गए प्रभावी अभियानों और आंकड़ों में आई कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोडरमा को उत्कृष्ट कार्य की श्रेणी में (एनुअल परजीवी इंडेक्स – API ) में निरंतर कमी एवं अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्य को लेकर पुरस्कृत किया़ सम्मान मिलने पर सिविल सर्जन डॉ? अनिल कुमार ने कहा यह सम्मान जिला प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम वर्क का परिणाम है़ सम्मान प्राप्त करने के उपरांत जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है़ जिला मलेरिया पदाधिकारी के साथ ही प्रखंड स्तर पर किये गये कार्य के लिए एमटीएस विवेकानंद शर्मा, एमपीडब्ल्यू प्रदीप कुमार व मोहम्मद सत्तार अंसारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया़

45वीं बटालियन एनसीसी ने निकाली रैली

इधर, विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता के उद्देश्य से 45वीं बटालियन एनसीसी कोडरमा द्वारा रैली निकाली गई़ रैली को सिविल सर्जन डॉ? अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया़ रैली तिलैया के महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर झंडा चौक होते हुए सीएचसी ब्लॉक, कोडरमा तक पहुंची़ रैली के माध्यम से कैडेट्स ने आम लोगों को मलेरिया से बचाव, साफ-सफाई और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया़ वहीं जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य प्रखंडों में एक साथ जागरूकता अभियान और रैलियां आयोजित की गईं. मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ़ रमन कुमार,डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार, जिला भीबीडी सलाहकार कृष्ण कान्त मणि, डॉ़ विकास चौधरी, दीपेश कुमार, एनसीसी के पदाधिकारी, शंभु कुमार, ललन कुमार राणा, सुनिल कुमार पंडित, सिद्धांत ओहदार, प्रकाश कुमार रवि, दीनदयाल, अनिल कुमार पासवान, सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >