कोडरमा क्रिकेट एसोसिएशन में चुनावी बिगुल! 17 अगस्त को मतदान, उसी दिन आएगा रिजल्ट

कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। मतदान 17 अगस्त को होगा। नामांकन और अन्य प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।

कोडरमा: कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव 17 अगस्त को होगा. यह जानकारी चुनाव पदाधिकारी रंजीत दुबे ने दी. उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को शाम 4 से 6.30 बजे तक चुनाव पदाधिकारी के कार्यालय से नामांकन प्रपत्र लिया जा सकेगा. 15 अगस्त को इसी निर्धारित समय में भरे हुए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे.

16 अगस्त को नामांकन वापसी

16 अगस्त को दिन के 10 से 11.30 बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया गया है. इसके बाद स्क्रूटनी कर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे.

17 अगस्त को मतदान और मतगणना

17 अगस्त को दिन के 10 से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा. वहीं दोपहर 2 से 3 बजे तक मतगणना की जाएगी. इसके बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >