गणेश चतुर्थी पर बच्चों ने दिखायी प्रतिभा, DAV गुमो में क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता

कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें नन्हे बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो, सतपुलिया में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीसीए के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए गणेश क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

पेपर कप से लेकर दालों तक से बनायी गणेश जी की आकृति

नर्सरी के बच्चों ने पेपर कप से गणपति की आकृति बनायी. एलकेजी व यूकेजी के विद्यार्थियों ने मिट्टी और पत्तियों से गणेश जी की आकृति तैयार की. कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने विभिन्न दालों से गणेश जी की आकृति बनायी, जबकि द्वितीय कक्षा के बच्चों ने गणेश मास्क और पेपर कप से गणपति की आकृति तैयार की.

श्रेष्ठा मोदी, गन्नू श्याम समेत कई विद्यार्थियों ने हासिल किया पहला स्थान

प्रतियोगिता में नर्सरी से श्रेष्ठा मोदी, यूकेजी से गन्नू श्याम, प्रथम कक्षा से सुकृति बाउरी और द्वितीय कक्षा से मन्नत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर नर्सरी की आशिका वर्मा, यूकेजी की संध्या बरनवाल व अभिराज गुप्ता, प्रथम कक्षा के अंशुमन मिश्रा और द्वितीय कक्षा की तानिष्का कुमारी रहे.

तीसरे स्थान पर रहे लकी गुप्ता, जयश सिंह और संजीव कुमार बरनवाल

वहीं एलकेजी से लकी गुप्ता, प्रथम कक्षा से जयश सिंह और द्वितीय कक्षा से संजीव कुमार बरनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षिका कोमल कुमारी ने किया.

ये भी पढ़ें: बैंक हड़ताल से कोडरमा में ठप रहा कामकाज, ग्राहकों को लौटना पड़ा खाली हाथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >