कोडरमा: कोडरमा के जयनगर प्रखंड के बिरसोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम चमगुदोखुर्द व परसाटोला से कांवरियों का जत्था देवघर बाबा धाम के लिए रवाना हुआ. रवानगी से पहले गांव के देवी मंडप में पूजा अर्चना की गयी. बडे बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया और बोलबम नारे के साथ रवाना हुआ.
कांवरिया जत्था में बासुदेव यादव, द्वारिका यादव, मकसूद साव, ललन यादव, सुरेंद्र साव, विनय साव, सिकंदर साव, दीपक यादव, संजय साव, सचिन साव, उमेश यादव, बुलाकी यादव, महेंद्र साव, लक्ष्मण साव, मंटू साव, अंकित कुमार, अजय यादव, छोटी साव, सोनू यादव, यशोदा देवी, मोसमात खेमिया, कलावती देवी, अंजु देवी, पार्वती देवी, छोटी देवी, रघु यादव, कैलाश पासवान, मंटू साव, सुभाष यादव, शंभु यादव, मुन्ना यादव आदि शामिल थे.
