कुशवाहा जनसेवा कल्याण फाउंडेशन की वर्षगांठ मनी

सदस्यों ने कुशवाहा जनकल्याण फाउंडेशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

कोडरमा. कुशवाहा समाज की ओर से रविवार को वनभोज सह वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन ग्रिजली बीएड कॉलेज रोड में किया गया. मौके पर समाज के सदस्यों ने कुशवाहा जन सेवा कल्याण फाउंडेशन की पहली वर्षगांठ भी मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव सोनू कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष देवानंद कुशवाहा मौजूद थे. कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के सदस्यों ने कुशवाहा जनकल्याण फाउंडेशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. मौके पर मंटू कुमार वर्मा, नवीन कुमार, सीता राम प्रसाद, कल्लू कुशवाहा, अजय कुमार मेहता, धीरज कुमार, अशोक कुमार समेत काफी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौजूद थे. वहीं लोगों ने वनभोज का लुत्फ उठाया.

प्रभावित परिवार से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

मरकच्चो. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रविवार को देवीपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान दिवंगत सुजीत कुमार (27) के आवास पर पहुंची. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त की. इस दौरान लोगों ने सांसद से दिवंगत जवान की स्मृति में देवीपुर में गेट निर्माण कराने की मांग रखी. इस पर सांसद ने इसका निर्माण कराने का आश्वासन दिया. उल्लेखनीय है कि जवान सुजीत कुमार की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र निशात करपूरा ब्राने में थी. वे वर्ष 2023 में सीआरपीएफ की 54वीं बटालियन में भर्ती हुए थे. प्रभावित परिवार से मिलने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, महामंत्री विजय यादव, मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, मुखिया वेदु साव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >