यज्ञ अनुष्ठान को लेकर निकली कलशयात्रा

समाजसेवी संतोष कसेरा व उनकी पत्नी शीतल देवी की ओर से तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया.

जयनगर. प्रखंड के परसाबाद स्टेशन रोड स्थित समाजसेवी संतोष कसेरा व उनकी पत्नी शीतल देवी की ओर से तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में शामिल 101 महिलाएं उत्तरवाहिनी नदी पहुंचीं. वहां से कलश में जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंचीं. इस दौरान जय श्री राम..जय भोलेनाथ..जय माता दी..के जयकारे लगते रहे. आयोजक की ओर से मुख्य अतिथि जिप सदस्य केदारनाथ यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर संजय गुप्ता, नवीन कसेरा, दिलीप कसेरा, अरविंद कसेरा, मिंटू कसेरा, बिट्टू कसेरा, कल्लू कसेरा सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >