देव्यार्चन अनुष्ठान सह चंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा

प्रखंड के ग्राम सांथ में श्री श्री 108 श्री ग्राम देव्यार्चन अनुष्ठान सह चंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

——————– प्रतिनिधि जयनगर. प्रखंड के ग्राम सांथ में श्री श्री 108 श्री ग्राम देव्यार्चन अनुष्ठान सह चंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का उदघाटन विधायक अमित कुमार यादव ने किया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बराकर नदी उतरवाहिनी से कलश में जल भरा और भगवान के जयकारे के साथ वापस लौटकर कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया. इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि इस प्रकार धार्मिक अनुष्ठानों से आसुरी शक्तियों का नाश होता है और सामाजिक समरसता बढ़ती है. पूजा अर्चना आचार्य बसंत शास्त्री जी महाराज व उपाचार्य विष्णुकांत पांडेय करा रहे हैं. जबकि पुरोहित अशोक पांडेय हैं. कलश यात्रा में जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण यादव, मुखिया सह प्रमुख प्रतिनिधि राजकुमार यादव, उप प्रमुख राजनारायण सिंह, पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, समाजसेवी सरयू राम, परमेश्वर राम, सुरेंद्र भाई मोदी, रवि हार्ड वेयर नंदन लाल यादव आदि शामिल थे. यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष रामप्रसाद धोबी, सचिव बैजनाथ रजक, मंजु देवी, भातु प्रसाद रजक, उप मुखिया पिंकी कुमारी, कोषाध्यक्ष शिवशंकर राणा, रामदेव राम पेंटर, सुभाष राणा, सुरेंद्र राम, महेंद्र राम, संतोष राणा, रंजीत भारती, विनोद आनंद, मोहन राम, धानेश्वर राम, मुकेश रजक, चेतलाल राम, चंद्र यादव, चिंतामनी राम, राजेश राम, जयराम रजक, सुधीर कुमार, सुखदेव राम, रंजीत कुशवाहा, सुनील कुमार, गौरव कुमार, शंकर रजक, चंदन राम आदि लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >