झुमरीतिलैया में नयी एचआर नीति व वेतन पुनर्गठन की मांग पर अड़े जेएसएलपीएस कर्मी

झारखंड में जेएसएलपीएस कर्मियों की पांच दिवसीय कलमबंद हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। कर्मचारी नयी एचआर नीति और वेतन पुनर्गठन की अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

झुमरीतिलैया: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के आह्वान पर जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के स्तर-5 से स्तर-8 तक के कर्मियों की पांच दिवसीय कलमबंद हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही.

यह हड़ताल 21 से 25 जुलाई तक प्रस्तावित है. जिले और सभी प्रखंडों के कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे रहे. कर्मियों ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भी जेएसएलपीएस प्रबंधन अब तक नयी एचआर नीति लागू नहीं कर सका है. इसके अलावा लंबे समय से लंबित वेतन पुनर्गठन पर भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.

उनका कहना है कि वे राज्य के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में आजीविका मिशन को सफल बनाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी उचित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है. संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नयी एचआर नीति और वेतन पुनर्गठन को लेकर कई बार शांतिपूर्ण वार्ता, प्रशासनिक स्तर पर समन्वय और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया गया, लेकिन प्रबंधन ने केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया.

आंदोलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अमरदीप कुमार और जिला महामंत्री अंजनी कुमार कर रहे हैं. उनके साथ मनोज यादव, बिनोद राम सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी कर्मी शामिल हैं. संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर कलमबंद हड़ताल के बाद अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >