संयुक्त सचिव ने किया योजनाओं का निरीक्षण

भारत सरकार के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव दो दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे.

कोडरमा बाजार. भारत सरकार के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव दो दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे. उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित व निर्माणाधीन योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. वहीं संबंधित अभियंता व पदाधिकारियों ने उन्हें कार्यों की अद्यतन स्थिति, प्रगति रिपोर्ट व लाभुकों की प्रतिक्रिया से अवगत कराया. उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कोडरमा, डोमचांच व जयनगर की योजनाओं का निरीक्षण किया. बगडो, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवर हेड टैंक, नीमाडीह ईएसआर, लोकाई व पुरानाडीह ईएसआर तथा तिलैया डैम जलस्रोत का निरीक्षण किया. उन्होंने मुखिया, जल सहिया व समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों व समाधान पर चर्चा की. निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करें. इस दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >