झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में पृथ्वी दिवस पर प्लांटेशन व पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जूनियर क्लास के बच्चों के बीच आयोजित हुआ. बच्चों ने जहां एक ओर पोस्टर बनाकर धरती को हरा भरा रखने का संदेश दिया, वहीं बच्चों ने पौधा लगाकर प्रदूषण को दूर भागने और धरती को ग्लोबल वार्मिंग से बचने का संदेश दिया. कार्यक्रम किशोर कुणाल और कामिनी सहाय की देखरेख में हुआ. बच्चों ने स्कूल कैंपस में कई प्रकार के पौधे लगाये. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि आज जिस तरीके से प्रदूषण बढ़ रहा है और धरती दूषित हो रही है, इसे बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है. उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने बच्चों की प्रतिभाओं को सराहा. मौके पर कई शिक्षक और बच्चे मौजूद थे.
सेक्रेड हार्ट स्कूल में पोस्टर बनाओ कार्यक्रम
बच्चों ने जहां एक ओर पोस्टर बनाकर धरती को हरा भरा रखने का संदेश दिया, वहीं बच्चों ने पौधा लगाकर प्रदूषण को दूर भागने और धरती को ग्लोबल वार्मिंग से बचने का संदेश दिया.
